इन्टैक हेरिटेज क्विज में मध्य विद्यालय ,चक भवानी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

दरभंगा :_ इन्डियन नेशनल ट्रस्ट फौर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज दरभंगा चैप्टर द्वारा रविवार को लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित हेरिटेज क्विज का आयोजन किया गया जिसमें ओरल सिटी राउंड में जिला के कुल नौ विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। मध्य विद्यालय,चक भवानी की छात्रा संध्या कुमारी एवं छात्र अंकित राज के टीम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जबकि द्वितीय स्थान प्लस टू राम जुलुम उच्च विद्यालय,क्योटी को मिला जिसके टीम में रविन कुमार एवं रौशन कुमार शामिल थे। तृतीय स्थान पर माउंट समर कन्वेंट स्कूल, लहेरियासराय के टीम के छात्र पीयूष राज एवं जाहिद खान को प्राप्त हुआ।

Oplus_16908288

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अयोध्या नाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित हेरिटेज क्विज में क्विज मास्टर के रूप में उपस्थित वरिष्ठ इतिहासकार डा अवनीन्द्र कुमार झा ने बच्चों को अपनी विरासत के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की तथा नये नये तथ्यों से बच्चों को अवगत कराया। इन्टैक हेरिटेज क्विज के अंतर्गत आयोजित ओरल सिटी राउंड में कुल नौ विद्यालयों (मध्य विद्यालय, चकभवानी, क्योटी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, बेहटा, क्योटी, +2 राम जुलुम उच्च विद्यालय क्योटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल ,कादिराबाद, माउंट समर कॉन्वेंट स्कूल, लहेरियासराय, + 2 मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय, कादिराबाद, दिल्ली पब्लिक स्कूल, क्योटी, मध्य विद्यालय, कोतवाली, दरभंगा और + 2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, सारा मोहनपुर, दरभंगा) की एक-एक टीम (प्रति टीम दो छात्र) ने हिस्सा लिया।

क्विज के मुख्य अतिथि डॉ आर बी खेतान, विशिष्ट अतिथि अश्विनी कुमार झा, तरुण मिश्र एवं साहित्यकार डॉ मंजर सुलेमान द्वारा सफल बच्चों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इन्टैक दरभंगा चैप्टर के कन्वेनर डा सुशांत कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं क्विज में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं के बीच रिटेन क्विज आयोजित किया गया। स्कूली बच्चों के लिखित परीक्षा के आधार पर सार्ट लिस्टिंग के बाद ओरल क्विज आयोजित किया गया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो प्रभाष चंद्र मिश्र, लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी के निदेशक तरुण कुमार मिश्र,आशुतोष मिश्र, डा जमील हसन अन्सारी आदि अनेक विद्वानों द्वारा बच्चों को विरासत के प्रति जागरुक किया गया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें