चीनी का दाम अनुदानित दर पर घोषित किया जाय ,बेलगाम चीनी के दाम को सरकार रोके

 

बेतिया:_बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ के महासचिव तथा अखिल भारतीय गन्ना किसान महासंघ के वित्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ने चीनी के दाम में हुई भारी बढ़ोतरी को अविलंब वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य ईख उत्पादक संघ लगातार चीनी के दर को नियंत्रित करने तथा गन्ना की कीमत को सी 2 + 50% के हिसाब से यानी गन्ना में लागत का डेढ़ गुना दाम निर्धारित करने का मांग करता रहा है ।आज चीनी मिल मालिकों , केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की मिली भगत से आम जनता के ऊपर चीनी का दाम बढ़ाकर महंगाई का भारी मार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ना का दाम 550 रुपए प्रति क्विंटल करने तथा चीनी का दाम सरकार द्वारा चीनी मिलों से तय किए गए अनुदानित मूल्य के आधार पर आम जनता को दिया जाए। वरना बिहार सहित देश के गन्ना काश्तकार एक बड़ी लड़ाई की तरफ जाने को मजबूर होंगे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें