
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_आपूर्ति सेवाओं के पदाधिकारी एवं कर्मियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव, अव्यावहारिक लक्ष्य, तकनीकी समस्याओं, लंबित माँगों की अनदेखी एवं अनुचित दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में आज से 26.08.2026 तक सभी आपूर्ति पदाधिकारी एवं कर्मी काला बिल्ला धारण कर सांकेतिक विरोध दर्ज शूरु कर दिया गया है उक्त बातों की जानकारी सुशील प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष,जिला आपूर्ति संघ जिला इकाई पश्चिमी चंपारण में जानकारी देते हुए बताया कि विभागीय वाहन या वाहन भाड़ा की समुच्वित व्यवस्था बुनियादी सुविधाएँ कुर्सी, टेबल, अलमारी, कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर, इंटरनेट, लैपटॉप/मौबाइल आदि आगे उन्होंने कहा कि प्रथम प्रोन्नति पर पे लेवल-9 का लाभ रिक्त पदों पर डीपीसी बैठक आयोजित कर उच्चतर प्रभार प्रदान किया जाएं !

संवर्ग पुनर्गठन पुनगठन नयी संवर्ग नियमावली अधिसूचित की जाए ! प्रत्येक प्रखंड में 2 कमरे, 2 सहायक एवं 2 अनुसेवक उपलब्ध कराए जाएँ !पदनाम परिवर्तन एवं डीडीओ आपूर्ति निरीक्षक’ को ‘प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी’ घोषित शक्तित्यों प्रदान करें कारण-पूच्छा, आवंटन की अनुशंसा एवं अनुज्ञप्ति निलंबन की शक्ति !ओवरटाइम कार्य पर भोजन, अल्पाहार एवं प्रतिपूर्ति अवकाश की व्यवस्था सुनिश्चित हो !राशन कार्ड अभियान हेतु अतिरिक्त मानव बल, कंप्यूटर, इंटरनेट एवं वाहन उपलब्ध कराए जाएँ!
प्रमुख समस्याएँ:_
वही दीपक कुमार जिला सचिव ने कहा कि नए राशन कार्ड अभियान की अव्यावहारिक समय-सीमा (टी+1, टी+2, टी+3) – लोक सेवा के अधिकार अधिनियम की 30 दिवसीय समय-सीमा बहाल हो।
ई-के वाईसी में जटिलता – लंबित सूची डाउनलोड की सुविधा दें। पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों विलंब के लिए पदाधिकारियों को दोषी न ठहराया जाए।
मानव संसाधन की कमी- पूरे प्रखंड कार्यालय में केवल एक सहायक पर अतिभार।
एक कॉल रिसीव न होने पर वेतन कटौती दिनांक 17.07.2026 की वेतन कटौती लौटाई जाए।
शक्त्यिों का अभाव अनियमितता पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पाते, फिर भी दावित्य केवल अधिकारियों पर।
‘जीरो ऑफिस डे’ में निलंबित 07 पदाधिकारियों का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए।
हम काम से पीछे नहीं हट रहे,
बस सम्मानजनक कार्य-परिस्थिति और न्याय की माँग कर रहे हैं!
Author: Darpan 24 News











