
ग्राहक बनकर आए लुटेरे, 7 से 8 लाख रुपये का सोना ले उड़े!रानी ज्वेलर्स की घटना, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात।पतोर थाना पुलिस मौके पर, CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू।

दरभंगा:_ इस वक्त की सबसे बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर बिहार के दरभंगा से है। जिला के पतोर थाना क्षेत्र स्थित सुरहाचट्टी में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ‘रानी ज्वेलर्स’ को अपना निशाना बनाया है। लुटेरे ग्राहक बनकर दुकान में घुसे और पलक झपकते ही 7 से 8 लाख रुपये के सोने के आभूषण लेकर फरार होगया ! जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्ति रानी ज्वेलर्स में दाखिल हुए। उन्होंने दुकानदार से सोने के लॉकेट दिखाने की मांग की। दुकानदार उन्हें एक के बाद एक डिज़ाइन दिखाता रहा। लेकिन जैसे ही दुकानदार कुछ आभूषणों को वापस रखने के लिए मुड़ा, इन शातिर बदमाशों ने मौका पाकर लगभग 50 से 55 ग्राम सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और तेजी से दुकान से भाग निकले।”

“पीड़ित दुकानदार के मुताबिक, दोनों बदमाशों में से एक हट्टा-कट्टा था, जबकि दूसरा दुबला-पतला था। इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुँच चुकी है और दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को कब्जे में ले लिया है।”
इलाके में इस घटना के बाद से भारी दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज को खंगाल रही है ताकि इन दोनों शातिर लुटेरों की जल्द से जल्द पहचान की जा सके। वहीं, पीड़ित दुकानदार ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और उनकी जीवन भर की कमाई यानी लूटे गए आभूषणों को जल्द से जल्द बरामद किया जाए।”

इस तमाम जानकारी के लिए। दरभंगा पुलिस के लिए अब यह एक बड़ी चुनौती है कि वो कितनी जल्दी इन ‘गोल्डन’ लुटेरों को सलाखों के पीछे पहुँचाती है। इस खबर पर हमारी नज़र बनी रहेगी, हर अपडेट सबसे पहले आप तक पहुँचाएंगे।
Author: Darpan 24 News











