
दरभंगा जिला समन्वय समिति द्वारा माधवेश्वर परिसर में फलाहार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज दरभंगा कामेश्वर धार्मिक ट्रस्ट के ट्रस्टी कुमार कपिलेश्वर सिंह एवं रानी कविता सिंह रहे। ट्रस्टी दंपत्ति द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर फलाहार कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्टी कुमार कपिलेश्वर सिंह ने कहा कि फलाहार और सात्विक आहार हमारी सनातन संस्कृति का हिस्सा है, जो तन-मन को पवित्र करता है। फलाहार का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। उन्होंने दरभंगा जिला समन्वय समिति के इस आयोजन की सराहना की। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात ट्रस्टी दंपत्ति ने मधुबनी जिला के राजनगर स्थित ऐतिहासिक माँ दुर्गा मंदिर, माँ काली मंदिर, माँ कामाख्या देवी मंदिर एवं अन्य प्राचीन मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और समस्त मिथिलावासियों एवं देशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।


उन्होंने कहा कि राजनगर राज दरभंगा की ऐतिहासिक धार्मिक राजधानी रही है और महान महाराजा रमेश्वर सिंह जी द्वारा बसाई हुई नगरी है। यहाँ के प्रत्येक मंदिर में राज दरभंगा का इतिहास और धर्म के प्रति उनका समर्पण दिखता है। इन धरोहरों का संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य है। बहुत जल्द भवनों एवं मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वर्ष 1870 से राज दरभंगा द्वारा हर वर्ष यहाँ हर्षोल्लास से पूजा होती आ रही है। वहीं राजनगर एस.एस.बी. परिसर में कमांडेंट खोदा राम एवं डिप्टी कमांडेंट जीत सिंह द्वारा कुमार कपिलेश्वर सिंह से भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा राज परिवार के वैभवशाली इतिहास पर चर्चा हुई इस अवसर पर डॉ. हेमपति झा पूर्व विभागाध्यक्ष, मारवाड़ी महाविद्यालय, आशुतोष दत्ता मुख्य प्रबंधक, राज दरभंगा डॉ. संतोष कुमार प्रबंधक, राजनगर धार्मिक ट्रस्ट, अमरकांत झा, मंजेश चौधरी, प्रियांशु झा, सत्यम सिंह, दीपक पासवान, आशीष झा, धीरज कनोडिया, सुनील रॉय, राम कृष्ण लाल दास, अशोक कुमार मंडल, मुकेश झा, प्रभाकर कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।
Author: Mr.M.H. Khan










