
झाँसी, उत्तर प्रदेश(सुरेंद्र प्रजापति) :_ जिला के टहरौली तहसील का अशोकनगर प्राथमिक विद्यालय आज फिर उस समय सुर्खियों में आगया जब पता चला कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण किया गया और आज 19 अगस्त तक तिरंगा फहरा हुआ दिखा पर जिम्मेदार अधिकारी मौन है! इससे पहले भी यह खबरों में रह चुका है! मामले में विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेवारी और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर सवाल खड़े हो रहे है! क्या इस तरह ध्वज फहराना नियमसम्मत है? अशोकनगर से बड़ा सवाल जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान ?

Author: Darpan 24 News











