बेतिया:_ बिना अनुज्ञप्ति दवा दुकान से चौसठ प्रकार की दवा जप्त कर आगे की कारवाई की जा रही है! उक्त जानकारी सतीश कुमार सिंह, ने बताया कि उक्त कारवाई सहायक औषधी नियंत्रक पश्चिमी चंपारण के आदेश के आलोक मे की जार ही है! आगे उन्होंने बताया कि गोपालपुर थना सिक्टा प्रखड क्षेत्र के सरगटिया गांव में अवैध दवा दुकान चलाने की सूचना पर कारवाई की गई।इस छापेमारी टीम में कन्हैया कशोर सिंह औषधी निरीक्षक बगहा और मजिस्ट्रेट बीईओ सिकटा संजय कुमार एवं गोपालपुर पुलिसबल मौजूद रहे।

Author: Mr.M.H. Khan










