पत्नी के कथित प्रेम संबंधों से क्षुब्ध युवक ने ट्रेन के सामने आकर दी जान, जान देने से पहले वीडियो में लगाया न्याय की गुहार

टहरौली,झांसी, उत्तरप्रदेश (सुरेन्द्र प्रजापति):_तहसील टहरौली क्षेत्र के रौरा गांव निवासी 25 वर्षीय निकेश अहिरवार की दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, निकेश अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करने गया था। आरोप है कि पत्नी के दो लोगों से कथित प्रेम संबंधों को लेकर निकेश ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान निकेश के साथ मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे क्षुब्ध होकर निकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर घटना की जानकारी दी और न्याय की मांग की। इसके बाद उसने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

 

मृतक के साले देवेंद्र ने बताया कि निकेश ने वीडियो में घटना से संबंधित जानकारी देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कथित रूप से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

मृतक के पिता ने भी पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

 

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे निकेश का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।

 

नोट: मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि तथा पुलिस की आधिकारिक जांच/बयान सामने आना अभी बाकी है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें