कामेश्वर धार्मिक ट्रस्ट के ट्रस्टी कुमार कपिलेश्वर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी रानी कविता सिंह ने माधवेश्वर परिसर में फलाहार कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ  बिहार विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना की तैयारियों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया जायजा दुर्गा पूजा के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न पूजा मंदिरों का किया भ्रमण एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से मचा हड़कंप, ड्राइवर समेत दो घायल; हमलावरों की तलाश में 15 पुलिस टीमें प्रमंडलीय आयुक्त ने बेतिया के जमाबंदी फर्जीवाड़ा मामले में लिया सख्त संज्ञान; जिलाधिकारी को दोषी कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने एवं जमाबंदी में परिवर्तन का आदेश देने वाले पदाधिकारी का नाम स्पष्ट करने का दिया निदेश दिलशाद अंसारी के हत्यारे पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा कर जेल दो

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

 

 

दरभंगा, 18 अगस्त 2026 :-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

उन्होंने आमजनों को संदेश देते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन समाज की बेहतरी के लिए होता है। छोटे छोटे विवादों को आपसी सुलह समझौते से निपटाना समझदारी का काम है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि समय व धन की बचत के साथ साथ सामाजिक एकता के लिए लोगों को इस मंच का लाभ उठाना चाहिए। दूसरी ओर प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश ने विचाराधीन बंदियों के जमानत व रिहाई तथा विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों की समीक्षा बैठक भी की।

 

बैठक में जिला पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री कौशल कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक सह सदस्य, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रधर मल्लिक, सचिव कृष्ण कुमार मिश्र, लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा, सरकारी अधिवक्ता मिहिर कुमार झा, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अरुण कुमार, मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता, बेनीपुर उपकारा अधीक्षक वीरेंद्र कुमार राय, मनमोहन कृष्ण सरावगी, अधिवक्ता सुशील कुमार पासवान मौजूद थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

प्रमंडलीय आयुक्त ने बेतिया के जमाबंदी फर्जीवाड़ा मामले में लिया सख्त संज्ञान; जिलाधिकारी को दोषी कर्मी पर प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने एवं जमाबंदी में परिवर्तन का आदेश देने वाले पदाधिकारी का नाम स्पष्ट करने का दिया निदेश