
दरभंगा जिला के पतोर थाना क्षेत्र के ऊष्मा मठ गांव की बताई जा रही है जहां शाम के समय एक छोटा सिलेंडर अचानक फट गया जिसमें चार महिलाएं दो पुरुष घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है, जिसमें से तीन लोगों की स्थिति बहुत ही गंभीर बताई जा रही है! घटनास्थल पर मौजूद लोगों का मानना है कि गांव के हाट में एक मुरही कचरी की दुकान पर छोटा गैस सिलेंडर से कचरी बन रहा था ! सिलेंडर जलाने के 20 मिनट के बाद अचानक जोरदार विस्फोट हुआ , धमाका इतना भयानक था कि सिलेंडर लगभग 30 से 40 फीट ऊपर उछल गया और फिर नीचे गिरा , विस्फोट के बाद हाट में भगदड़ मच गई ! घटना में घायल लोगों की पहचान डोमनी देवी, राजू शाह, चंदन , लालू शाह, इंदिरा कुमारी, अनिता देवी के रूप में हुई है ! सभी घायलों का इलाज डीएमसीएच में करवाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया है ! ग्रामीणों के अनुसार एक घंटा बाद मौके पर पुलिस पहुंची ! वहीं इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में चल रही है! स्थानीय थाना अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही देर बाद घटनास्थल स्वयं थाना अध्यक्ष भी पहुंचे और स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है! सभी घायलों का इलाज चल रहा है!

Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









