लूटी गई 8 KG चांदी और 156 ग्राम सोना जो लगभग 44 लाख का है बरामद

जेल में बंद तीन आरोपी पूरी घटना का निकला मास्टरमाइंड

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के बड़ाबाजार स्थित प्रेम ज्वैलर्स से 3 अप्रैल को अज्ञात अपराधियों ने दुकान के मालिक, ग्राहक एवं कर्मचारी को भय दिखा कर सोना एवं जेवरात की लूट की घटना को अंजाम दिया जिस संबंध में नगर थाना में प्रेम ज्वैलर्स के मालिक मनोज ठाकुर के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करने को उपरांत छानबीन की गई ! इस संबंध में वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया ! बिहार एसटीएफ एवं बेगूसराय पुलिस के सहयोग से बेगूसराय जिला के मंसूर चक थाना के दशरथपुर गांव में छापेमारी की घटना में संलिपि अपराधि आर्यन कुमार, मंगल कुमार, गौतम कुमार,अविनाश विक्की पासवान एवं पवन झा की गिरफ्तारी की गई ! आगे की छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त मंगल कुमार एवं पवन झा द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी मंगल कुमार को गोली लगी जिस संबंध में मामला दर्ज किया गया ! उपरोक्त 6 गिरफ्तार अभियुक्त पवन झा के पास से एक देसी कट्टा चार जिंदा गोली, एक मोबाइल, मंगल कुमार के पास से एक पिस्तौल चार जिंदा गली, दो मोटरसाइकिल एवं 2 किलो चांदी जैसा आभूषण बरामद किया गया !
घटना के संबंध में गिरफ्तार अभियुक्त आर्यन कुमार एवं पवन झा ने बताया कि अभिषेक सोनी के द्वारा दिए गए सूचना पर घटना की योजना के संबंध में लालू, संदीप अभिषेक उर्फ टाइगर एवं अन्य के द्वारा जेल में बंद भोला सिंह की जानकारी दी गई और जेल में बंद भोला सिंह,आर्यन एवं मुरारी द्वारा इस घटना की साजिश रची गई और इस साजिश के आधार पर पूरी घटना को अंजाम दी गई है! साजिश के बाद भोले ने अपने भाई संदीप तथा लालू को जानकारी दिया जिसके बाद सारी योजना को अंजाम दिया गया ! गिरफ्तार अभियुक्त के बयान के आधार पर दरभंगा के सिमरी थाना अंतर्गत के गाछी से मोबाइल फोन एवं टीवीएस अपाची घटना में जो शामिल थी उसे बरामद किया गया ! दरभंगा पुलिस, बेगूसराय पुलिस एवं बिहार एसटीएफ के द्वारा सूचना के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त दीपक कुमार पिता सोहन शर्मा बेगूसराय निवासी को गिरफ्तार किया गया एवं 8 अप्रैल को कांड के अभियुक्त मुरारी कुमार पिता सुशील सिंह को असम पुलिस ने बेगूसराय से गिरफ्तार किया! आगे की छापेमारी और साक्ष्य के आधार पर अपराध में शामिल लाइनर की भूमिका निभाने वाले प्रेम ज्वैलर्स के कारीगर अभिषेक सोनी पिता महेश शाह को गिरफ्तार किया गया ! उसके बाद ऋषिकेश सोनी जो मनिगाछि थाना को 9 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया ! इस कांड में संलिपित संदीप सिंह इधर संजय सिंह जिला बेगूसराय बिहार एसटीएफ एवं उत्तर प्रदेश के एसटीएफ से आगरा में आगरा से गिरफ्तार किया गया! हिरासत में लिये गए अभियुक्त संदीप सिंह के निशानदेही पर वृंदावन स्थित घर से उनकी मां उषा देवी के द्वारा मिट्टी में गडकर वह छिपा कर रखा गया लूट की गई सोना एवं चांदी का आभूषण बरामद किया गया !
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief








