अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमालय बेतिया में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया

बेतिया , पश्चिमी चंपारण :_ अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमालय बेतिया में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया तथा अग्निशमालय पदाधिकारी द्वारा सभी कर्मियों को पिन फ्लैग लगाया गया। अग्निशमालय पदाधिकारी अ अ प संजय कुमार, स अ प उपेंद्र कुमार सिंह, प्र अ जितेंद्र कुमार, प्र अ पंकज कुमार, अग्निक दीपू कुमार साह, अग्निक शिवम कुमार सिंह द्वारा शहर के विभिन्न अस्पतालों में जाकर अग्नि सुरक्षा निवारण हेतु उपायों के बारे में बताया गया। आग से बचाव के बारे में बृहत अस्तर पर मॉकड्रिल के माध्यम से बताया गया कि अगर हॉस्पिटल में आग लग जाती और कोई व्यक्ति उसमें फस जाए तो उसे कैसे बाहर निकालने हैं रेस्क्यू कर दिखाया और बताया गया। साथ ही हॉस्पिटल में उपस्थित सभी व्यक्तियों को बताया गया कि आग लगने पर घबराए नहीं अग्निशमालय बेतिया का मोबाइल नंबर 7485805805,7485805804 और डायल 101,112 पर सम्पर्क करें।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें