पुलिस के अनुसार पति-पत्नी ने की है आत्महत्या, मानसिक रूप से कई दिनों से थे परेशान, इससे पहले भी 112 की टीम ने उसमें से एक को बचाकर घर भेजा था !
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भरवाड़ा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पोखर में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सेहरी करने उठे और शौच के लिये पोखर की ओर गए पिछलने से पोखर की गहराई अधिक होने के कारण वे डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष अपनी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव पोखर में तैर रहा जीसके सत्यापन हेतु पुलिस स्थल पर पहुंची तो देखा कि पुरुष और महिला दोनों का चप्पल पोखर की घाट पर था जब निकालने का प्रयास किया गया तो पति-पत्नी दोनों का शव बरामद हुआ !

स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









