कमतौल/ दरभंगा:_मामला दरभंगा जिला के कमतौल छात्रण क्षेत्र के एक गांव की है जहां 28 जनवरी को नाबालिक लड़की का पिता कमतौल थाना में आवेदन देकर यह आरोप लगाया था कि उसके पड़ोसी जो उसी गांव के रहने वाले हैं वह उसकी पुत्री का ब्रेन वाश कर शारीरिक शोषण करने के लिए भाग कर ले गया है और उसे अपने मकान में रखा है ! इसकी शिकायत करने जब पीड़ित परिवार का पिता और मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी का पिता,दो भाई एवं मां ने उन सभी के साथ गाली-गलौज किया और घर से भगा दिया ! वही पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके पास बच्चे भी हैं! उसके बाद भी इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया है जिसको लेकर आज कमतौल थाना की पुलिस आरोपी के घर ढोल बजा के साथ पहुंची और घर पर इश्तिहार चिपकाई!
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









