सरकारी स्कूल परिसर में लोहे के रोड से लटकता हुआ मिला एक युवक का शव , खबर फैलते ही भीड़ हो गई इकट्ठा, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

रात से ही लापता बाताया जा रहा है सूरज मंडल का 18 वर्षीय पुत्र भरत मंडल, सुबह स्कूल परिसर में मिला लटकता हुआ शव

 

दरभंगा:_आज सुबह लगभग 9 बजे सूरज मंडल को सूचना मिली कि उसके पुत्र भरत मंडल का स्कूल परिसर में लोहे के रोड से लटकता हुआ शव देखा गया है इसकी खबर पाते ही बड़ी संख्या में लोग स्कूल परिसर में इकट्ठा हो गए ! देखते ही देखते कुछ ही क्षण बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया! मृतक भारत मंडल की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है जो डेकोरेशन का काम शादी विवाह में किया करता था और रात से ही वह लापता था ! रात में परिवार के लोगों ने आस-पास में खोजा लेकिन नहीं मिला और सुबह सवेरे भरत मंडल का लटकता हुआ शव स्कूल परिसर में दिखा ! आपको बता दें मृतक भरत मंडल दरभंगा जिला के नगर थाना अंतर्गत शिवाजी इमली घाट का निवासी है और सूरज मंडल के घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सरकारी विद्यालय है जिसमें भरत मंडल का शव देखा गया ! परिवार के लोगों ने बताया कि देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सुसाइड हुआ है लेकिन असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगी !

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें