स्मार्ट मीटर लगाने के कुछ दिन बाद ही आया बिजली विभाग के नाम से फोन और फिर ऐप को अपडेट करने के लिए कहा गया जिसके बाद मोबाइल हैक हो गया हैक होने के बाद लगभग 98000 खाता से गायब हो गया !
दरभंगा:_मामला विस्तार से समझिए दरभंगा जिला के नगर थाना अंतर्गत भगत सिंह चौक निवासी अहमदउल कादरी के मकान में 3 दिन पहले स्मार्ट मीटर लगा और फिर 18 फरवरी अर्थात एक दिन बाद फोन आया कि आपका कंजूमर नंबर आ गया है आप इसे phone पे पर अपडेट कर ले जैसे ही कंजूमर नंबर को एप्लीकेशन पर डाला गया तो मोबाइल हैक हो गया जैसा कि पीड़ित का आरोप है और मोबाइल काम करना बंद हो गया! पीड़ित अहमदुल कादरी अंततः मोबाइल को ऑफ किया और जब मोबाइल ऑन किया तो देखा कि उनके मोबाइल से 98000 कुछ रुपया की निकासी हो चुकी थी! जब इस नंबर पर कॉल किया गया तब फोन नहीं उठाया गया ! और इसकी शिकायत को लेकर पीड़ित साइबर थाना पहुंचा!
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









