शिक्षक एकता के संकल्प के साथ CPIM प्रत्याशी रामदेव राय ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किये, चारों जिलों से बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 3 अक्टूबर को दरभंगा स्थित आयुक्त कार्यालय में रामदेव राय ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया। रामदेव राय भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) [माकपा] के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैंनामांकन के अवसर पर दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरभंगा प्रमंडल के चारों जिलों—दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर एवं बेगूसराय—से बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने रामदेव राय के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए शिक्षक एकता और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।

oplus_0

इस अवसर पर विभूतिपुर के विधायक कॉमरेड अजय कुमार सहित कई गणमान्य शिक्षक नेता एवं सामाजिक-शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। उपस्थित नेताओं एवं शिक्षक प्रतिनिधियों ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों की एकता, सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए शिक्षक एकता आवश्यक है। उन्होंने रामदेव राय के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की तथा शिक्षकों से आगामी चुनाव में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नामांकन के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला और “शिक्षक एकता जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। श्री रामदेव राय ने उपस्थित शिक्षकों एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षक समाज के अधिकारों, सम्मान और न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाना है।

गौरतलब है कि दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 23 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक होगा।

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें