
पटना: _बिहार मंत्रिपरिषद द्वारा “मुख्यमंत्री हीमोफीलिया योजना” को बुधवार को मंजूरी दिए जाने तथा आधुनिक दवा Emicizumab के क्रय हेतु लिए प्रथम वर्ष में ₹26,33,63,490/- (छब्बीस करोड़ तैंतीस लाख तिरसठ हजार चार सौ नब्बे रुपये) की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान किए जाने पर राज्यभर के हीमोफीलिया मरीजों में खुशी की लहर है।

मरीज प्रतिनिधि अभिषेक ने इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार जी के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है।
स्वास्थ्य मंत्री के विजन और नेतृत्व की सराहना करते हुए मरीज प्रतिनिधि अभिषेक ने कहा, “माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी का यह कदम उनकी असाधारण संवेदनशीलता, असीम मानवीय करुणा और दूरदर्शी नेतृत्व का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने जिस गहराई से हीमोफीलिया मरीजों की असहनीय पीड़ा को समझा और इस विश्वस्तरीय आधुनिक चिकित्सा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, वह उनके जन-कल्याणकारी विजन को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। मंत्री जी के इस युगांतरकारी निर्णय ने एक पूरी पीड़ित पीढ़ी को दर्द और संभावित दिव्यांगता से मुक्ति का मार्ग दिखाया है; इस नवजीवन के लिए संपूर्ण मरीज समुदाय उनका सदैव ऋणी रहेगा।”
इसके साथ ही, मरीजों ने इस योजना को तत्परता से प्रशासनिक रूप देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रति भी मरीज समुदाय की ओर से विशेष आभार प्रकट किया।
मरीज प्रतिनिधियों ने पूर्ण विश्वास जताया है कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत जी के सशक्त मार्गदर्शन में इस योजना का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन होगा, जिससे राज्य के सभी पात्र मरीजों तक यह आधुनिक उपचार निर्बाध रूप से पहुंच सकेगा।
Author: Mr.M.H. Khan











