दरभंगा :- बिहार विधान परिषद निर्वाचन के *05-दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों* के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत आज दूसरे दिन मंगलवार को कुल – 17 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया गया।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 14 अभ्यर्थियों ने नाजीर रसीद कटाया। इनमें दरभंगा के कृष्ण मोहन चौधरी, रवीन्द्र कुमार, रंजीत कुमार राम, अनिल कुमार झा, रौशन कुमार एवं डॉ. मो. इमामुल हक, समस्तीपुर के नेहा कुमारी, नवीन कुमार, वरुणेश विजय, श्रुति मिश्रा, आदित्य कुमार एवं निलेश कुमार कन्हैया, मधुबनी के अशोक कुमार पाण्डेय तथा बेगूसराय के शशि भूषण सिंह* शामिल हैं।
इसी प्रकार, *शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र* के लिए कुल *03 अभ्यर्थियों* ने नामांकन हेतु नाजीर रसीद कटाया। इनमें *दरभंगा के अरुण कुमार झा, डॉ. शम्भूनाथ ठाकुर एवं डॉ. शिव नारायण प्रसाद* शामिल हैं।
नामांकन प्रक्रिया निर्धारित निर्वाचन कार्यक्रम एवं प्रावधानों के अनुसार जारी है।
Author: Darpan 24 News











