चन्दनपट्टी में मजार बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन का भाकपा (माले) – इंसाफ मंच ने किया समर्थन 

दरभंगा :_ 400 साल पुराने ऐतिहासिक धरोहर व साम्प्रदायिक सौहार्द व गंगा – जमुनी संस्कृति का प्रतीक व व्यापक जनसमुदाय के विश्वास से जुड़े मज़ार पर साजिश के जरिए बुलडोजर चलाने के प्रशासनिक मंशा के खिलाफ दरभंगा जिले के हायाघाट प्रखंड के चन्दनपट्टी गांव में मजार बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विगत 27 सितंबर से ग्रामीणों के जरिए अनिश्चितकालीन धरना चल रहा हैं। इस धरना में आज भाकपा (माले) नेताओं की टीम ने जाकर अपना समर्थन व अपनी एकजुटता प्रदर्शित किया। इस टीम में भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, भाकपा (माले) के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार, देवेंद्र कुमार, मो शौकत और मो अफजल शामिल थे। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए इंसाफ मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नेयाज अहमद ने कहा कि एन

एच एनएच 527E में 2020 से दरभंगा-रोसड़ा सड़क बने एलाइनमेंट मजार से 70 फीट दूर से बन रहा था, पिलर पोलिंग सब हो चुका था जिससे ग्रामीणों की भी कोई आपत्ति नहीं था लेकिन कुछ साजिश के तहत अब एलाइमेंट बदलकर मजार को ही उजाड़ने की कोशिश की जा रही । ये बिल्कुल ही गलत हैं। हम सब मिलकर इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन पूर्व निर्धारित जगह से नहीं बनाती हैं आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें