विद्यालय रसोईया का वकाया भुगतान अविलम्ब दिया जाय 

 

 

विद्यालय रसोईया को सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाय 

दरभंगा :_बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ऐक्टू दरभंगा के हनुमान नगर प्रखण्ड के रसोईयों ने प्रखण्ड संसाधन केंद्र हनुमान नगर पर वकाये भुगतान समेत अपनी 13 सूत्री माँगों के समर्थन में रसोईया संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, और रेखा देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और वकाया भुगतान देने, सरकारी कर्मी का दर्जा देने, एनजिओ को मध्यान्न भोजन योजना से बाहर करने, रिटायरमेंट पैकेज देने आदि माँगों के समर्थन में जोड़दार नारा लगाया और एक माँगपत्र दिया l धरना प्रदर्शन को संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, मजदूर नेता खेग्रामस के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण पासवान (पप्पू जी ) रसोईया रेखा देवी, विमल देवी,फूलो देवी, मंजू देवी, मालती देवी, वविता देवी आदि ने सम्वोधित किया, आज के प्रदर्शन में दर्जनों रसोईया ने भाग लिया l

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें