पोषण माह, PMMVY, व्यय एवं आँगनवाड़ी कायाकल्प की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा

दरभंगा, 26 सितम्बर 2026:- जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज पोषण माह 2026, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), विभागीय आवंटन के विरुद्ध व्यय तथा आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प से संबंधित कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन तथा पोषण माह डैशबोर्ड पर की गई प्रविष्टियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित गतिविधियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा डैशबोर्ड पर ससमय शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने का निर्देश दिया गया।

 

समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों एवं निर्धारित लक्ष्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति हेतु विशेष अभियान चलाकर पात्र लाभुकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

बैठक में विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए आवंटन के विरुद्ध व्यय की स्थिति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध राशि का नियमानुसार एवं आवश्यकता के अनुरूप समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करते हुए लंबित व्यय में तेजी लाने तथा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति का निर्देश दिया।

 

आँगनवाड़ी केंद्रों के कायाकल्प की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, रंग-रोगन, पेयजल, शौचालय, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करते हुए कायाकल्प कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

 

इसके अतिरिक्त ‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जिला पदाधिकारी ने कार्यक्रम को व्यापक जनभागीदारी के साथ प्रभावी ढंग से आयोजित करने तथा संबंधित विभागों एवं स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा।

 

बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, ICDS, दरभंगा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), जिला समन्वयक, GS एवं सभी प्रखंड समन्वयक उपस्थित थे।

 

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का गंभीरतापूर्वक अनुपालन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति एवं कार्यों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें