
बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले में आपदा प्रबंधन एवं आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी बचाव कार्यों के प्रति जागरूकता एवं क्षमता विकास के उद्देश्य से 09वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), पटना की टीम द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों एवं विद्यालयों में Familiarisation Exercise कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

सहायक कमान्डेन्ट, 09वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, पटना के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम दिनांक 21.09.2026 से 03.10.2026 तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान एन०डी०आर०एफ० टीम द्वारा संबंधित अंचलों एवं विद्यालयों में आपदा के समय अपनाए जाने वाले बचाव एवं राहत उपायों, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विद्यार्थियों एवं संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों को आपदा की स्थिति में सजग, सुरक्षित एवं सक्षम बनाना तथा आपदा के दौरान समन्वित एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन एवं विद्यालयों से अपील की गई है कि वे एन०डी०आर०एफ० टीम द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लें तथा आपदा से बचाव एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें।
Author: Darpan 24 News











