दरभंगा, 09 सितंबर 2026 :- डीएम कौशल कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने आज संयुक्त रूप से मंडल कारा का निरीक्षण किया


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारा परिसर की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ कैदियों से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली।
डीएम एवं नगर पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारा में संधारित विभिन्न अभिलेखों की गहनता से जांच की।
उन्होंने कैदियों के कल्याण, उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कारा प्रशासन की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के क्रम में कारा परिसर में सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया गया।
सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए विभिन्न उपकरणों की स्थिति एवं उनकी क्रियाशीलता की जांच की गई। डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा सभी उपकरणों को नियमित रूप से क्रियाशील रखने पर जोर दिया।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान कारा की प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने और निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गयाजिलाधिकारी ने धनवंतरी चिकित्सीय औषधि पार्क का उद्घाटन फीता काट कर किया गया एवं जिलाधिकारी द्वारा पौधरोपण किया गया।
जिलाधिकारी ने अंदर में एवं बाहर में प्राप्त प्रकाश हेतु वेपर लाइट,हाई मास्क लाइट लगाने का निर्देश विद्युत विभाग को निर्देशित किया।
निरीक्षण के क्रम में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत,भवन निर्माण विभाग एवं विद्युत विभाग अभियंता सहित कारा अधीक्षक, जेलर आदि उपस्थित रहे।
Author: Darpan 24 News











