बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमे अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा, प्राचार्य डॉ प्रोफेसर सुधा भारती अधीक्षक डॉ प्रोफेसर अनिल कुमार ,विभागाध्यक्ष हड्डी डॉ प्रोफेसर राजीव कुमार रजक, विभागाध्यक्ष फिजियोथेरेपी डॉ बीरेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्ष ऑक्युपेशनल डॉ प्रेम कुमार इन सभी ने सम्मलित रूप से दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्य्रकम में जिले भर के फिजियोथैरेपिस्ट अपना योगदान दिये और नई तकनीक से इलाज हेतु जानकारी भी प्राप्त किये। वही मंच का संचालन फिजियोथैरेपिस्ट सह आयोजक सचिव डॉ अश्विन्म और डॉ नीतिका गुप्ता ने किया। साथ ही साथ बहुत ही शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बिहार का महापर्व छठ पूजा गीत, कजरी गीत और बहुत ऐसे प्रस्तुति की गई । मौके पर सचिव डॉ कीर्ति शुक्ला , कोषाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र गुप्ता उपाध्यक्ष डॉ लोकेश , उप आयोजक सचिव डॉ निष्ठा ,डॉ सी पी कुशवाहा , डॉ अजीत , डॉ सतीश ,डॉ विजय साह,डॉ फ़लक जोहरा, वंदना , अभय गिरी ,सुमन कुमार ,विभागाध्यक्ष कम्युनिटी मेडिसिन डॉ राजीव कुमार , डॉ शिव शंकर शर्मा इत्यादि मौजूद रहे । साथ ही साथ भाग लेने वाले विद्यार्थी में जूही , नंदनी, मुस्कान सोरेन, कन्हैया, रखी, जागृति , नीलू, अभिनय महतो ,प्रियांशु , गोल्डी, दीपा, आशिया,स्वाती,काजल इत्यादि विद्यार्थी ने अपने सांस्कृतिक प्रस्तुति से आयोजन को सफल बनाया।

Author: Darpan 24 News










