सशस्त्र सीमा बल (SSB) के परिसर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा द्वारा सोलर मेला आयोजित किया गया

बगहा :_ आज दिनांक 8.09.2026 को 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के परिसर में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा द्वारा सोलर मेला आयोजित किया गया। मेला का शुभारंभ श्री तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB), श्री सुरेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट, श्री आलोक अमृतांशु, विद्युत कार्यपालक अभियंता,विद्युत आपूर्ति प्रमंडल,बगहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्यतः SSB के वैसे जवान जो इस जिला के ही निवासी है उनको योजना से लाभान्वित करने हेतु मेला आयोजित किया गया।

श्री तपेश्वर संवित राउत, कमांडेंट 21वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ( SSB) द्वारा 125kva क्षमता के सोलर रूफ़ टॉप संयंत्र का भी उद्घाटन किया गया। उनके द्वारा आमजनों, मीडिया बंधुओं, SSB के पदाधिकारियों एवं जवानों से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का लाभ उठाते हुए सोलर पैनल अधिष्ठापन कराने का अनुरोध किया गया।

मेले में सहायक अभियंता ,कनीय अभियंता, वेंडर्स वाल्मीकि सोलर,GRM, राज सोलर भी शामिल थे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें