न्याय साक्षरता” जनजीवन और जगत के लिए जागृति योजना कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

 

जागरूक नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव है।

 

 न्याय साक्षरता अभियान से लोग बनेंगे जागरूक- श्री धीरेंद्र कुमार पांडेय।

बेतिया;_ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के तत्वावधान में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पश्चिम चंपारण, के सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 08.9 2026 को “न्याय साक्षरता” जनजीवन और जगत के लिए जागृति योजना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

सचिव श्री धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर विद्यार्थियों एवं समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को उनके विधिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति को न्याय तक सहज एवं समान रूप से पहुँच प्राप्त हो सके। इसके लिए आज सुश्री मेरी आडलीन, शिक्षिका के द्वारा उन्नयन प० चम्पारण डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को न्याय साक्षरता की जानकारी ऑनलाइन दिया गया।

 

ऑनलाइन कक्षा का संचालन करती हुई सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण द्वारा न्याय साक्षरता- जन, जगत और समृद्धि विषय पर बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया। कानून सिर्फ वकीलों और अदालतों के लिए नहीं है, यह हमारे रोजमर्रा के जीवन को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने के लिए है। न्याय साक्षरता अभियान के माध्यम से लोग जानेंगे कि हमारे मौलिक अधिकार क्या हैं, समाज के संवेदनशील वर्गों के पास क्या कानूनी ताकत है, और यदि किसी के पास पैसे या शिक्षा की कमी है, तो उसे मुफ्त कानूनी मदद कैसे मिल सकती है। महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों के अधिकार और निःशुल्क कानूनी सहायता कैसे, कहाँ से मिलेगी इसकी जानकारी दिया गया। निरक्षर, अनपढ़ लोगों तक न्याय कैसे पहुँचाये, प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए कानून में क्या प्रावधान है और एक मजबूत समाज के लिए आर्थिक न्याय और सुरक्षा क्यों अनिवार्य है। हमारा तीसरा स्तम्भ समृद्धि इसी पर आधारित है।

 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के जिला समन्वयक राकेश डिक्रूज ने कहा कि न्याय साक्षरता केवल धाराओं और कानूनों को रटना नहीं है। यह अपने हक के लिए खड़े होने और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने की चेतना है। जब हम जन, जगत और समृद्धि के इन अधिकारों को समझेंगे और अपनाएंगे, तभी हम एक सच्चे न्यायपूर्ण समाज का निर्माण कर पाएंगे। इस अभियान के तहत जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता के कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है।

 

ऑनलाइन क्लास कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक, श्री शिव कुमार, बैद्यनाथ उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर योगापट्टी एवं श्री ज्योति प्रकाश, प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष, महाराजा हरेन्द्र किशोर जिला केन्द्रीय पुस्तकालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, प० चम्पारण के आदर्श गौतम, विभोर कुमार और विनय कुमार ने महती भूमिका निभाई।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें