बहादुरपुर BDO आनंद कुमार विभूति पर EOU का शिकंजा, 5 ठिकानों पर छापेमारी

 

आनंद कुमार विभूति, BDO बहादुरपुर

 

बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर के प्रखंड BDO आनंद कुमार विभूति के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई अर्थात EOU ने बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति मामले में दर्ज एफआईआर के बाद आज EOU की टीमों ने BDO के 5 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी ! मामला आय से अधिक संपति का था ! जांच में BDO आनंद कुमार विभूति के पास वैध स्रोतों से 1 करोड़ 71 लाख 84 हजार रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला पाया गया है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 121 % ज्यादा है।

EOU की टीम

 

पटना की विशेष निगरानी अदालत से तलाशी वारंट मिलने के बाद DSP स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई!

05 ठिकानों पर छापेमारी हुई !

BDO सहाब थाना-चिरैया स्थित पैतृक आवास है!

दूसरा ठिकाना पटना के दानापुर आशोपुर स्थित साईं बिहार अपार्टमेंट !

तीसरा दरभंगा के बहादुरपुर स्थित BDO कार्यालय कक्ष।

चौथा बहादुरपुर स्थित सरकारी आवास

पांचवां मुजफ्फरपुर के अहियापुर (सरस्वती नगर, रोड नं. 01) स्थित निजी आवास। EOU की इस अचानक कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार छापेमारी पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें