
बोर्ड ने दरभंगा जिलाधिकारी और SSP को पत्र लिखकर जांचों उपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट से बोर्ड को अविलंब अवगत करवाने को कहा गया है


मामला दरभंगा नगर निगम क्षेत्र से जुड़ा हुआ! आज से कुछ सप्ताह पूर्व दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या 21 में बंदर ने एक व्यक्ति को काटकर घायल कर दिया और उनका इलाज दरभंगा डीएमसीएच में किया गया जहां स्थानीय पार्षद नवीन सिन्हा घायल व्यक्ति से मिलने पहुंचे और उन्होंने निगम को खुले शब्दों में बंदर को पकड़ने करने की बात कही और नहीं पकड़ने पर अपने स्तर से बंदर को पकड़ने की भी बात कही गई ! कुछ सप्ताह के बाद जब दरभंगा नगर निगम ने बंदर को पकड़ने पर कोई कार्रवाई नहीं किया तो नवीन सिन्हा ने अपने निजी स्तर से बंदर पकड़ने वाले को बुलवाया और लगभग 37 बंदर को उस दिन पकड़ा गया और इसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई! वायरल होने के बाद जीव जंतु प्रेमी सुजीत कुमार वेगन बंदर पर हो रहे क्रूरता ,रखरखाव और खाने-पीने की शिकायत की आवेदन लेकर नगर थाना पहुंचे जहां उनके अनुसार उनकी बहस स्थानीय पार्षद नवीन सिन्हा के साथ हुई और उनका आवेदन थाना में नहीं लिया गया जिसके बाद दरभंगा एसपी का दरवाजा खटखटाया और आवेदन देकर बंदर को विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत बिना क्रूरता किए हुए पकड़ने , उनके रखरखाव करने और रेस्क्यू करने की बात की गई साथ ही साथ क्रूरता पूर्वक बंदर की पकड़ने वालों पर कार्रवाई की भी बात कही गई! इसी बीच सोमवार को हिंदू संगठनों के लोग भी दरभंगा के SP से मिले और आवेदन देकर बंदर को बिना क्रूरता पकड़ने और रेस्क्यू विधिवत प्रक्रिया के तहत करने की बात कही ! जीव जंतु प्रेमी सुजीत कुमार ने कहा कि जिस प्रकार से बंदरों को एक छोटे से पिंजरे में क्रूरता पूर्वक पकड़ने के बाद रखा जा रहा है जो कहीं ना कहीं पशुओं पर क्रूरता को दर्शाता है और ऐसा करना अपराध की श्रेणी में आता है? बंदरों को पकड़ना गलत नहीं है लेकिन विधिवत तरीके से पकड़ना चाहिए और उसके रहने खाने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए जिसका फॉलो नहीं किया जा रहा है! इसी संदर्भ में सुजीत कुमार ने भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को इसकी लिखित शिकायत की जिसके बाद सुजीत कुमार ने भारतीय जीव जंतु बोर्ड का पत्र जारी करते हुए बताया कि भारतीय कल्याण बोर्ड ने दरभंगा जिला अधिकारी और SSP को पत्र लिखकर बंदर को क्रूरता पूर्वक पकड़ने की जांचों उपरांत कार्रवाई कर बोर्ड को अभिलंब सूचित करने की बात कही गई!
Author: Darpan 24 News










