नौकरी Zone कोचिंग सेंटर में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस, डायमंड फिजिकल अकादमी के संस्थापक मणिकांत यादव ने किया बड़ा ऐलान

 

दरभंगा जिला के भैरोपट्टी में स्थित नौकरी जॉन कोचिंग सेंटर में आज भव्य शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इसमें सैकड़ो से अधिक छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया ! सभी छात्र छात्राओं ने अपने शिक्षकों को भेंट देकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त की तो वहीं शिक्षकों की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! इसमें कई अतिथियों को मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग चादर से सम्मानित किया गया जिसमें स्थानीय पूर्व वार्ड पार्षद रंजीत कुमार उर्फ बुल्लु यादव, डायमंड फिजिकल अकादमी के संस्थापक मणिकांत यादव और कई गणमान्य के साथ शिक्षकों को सम्मानित किया गया ! शिक्षकों ने भी आए हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि केवल पढ़ना मकसद नहीं है पढ़ने के साथ-साथ अनुशासन भी होनी चाहिए ! अनुशासन वह कि आप जो जिम्मेवारी ले उस जिम्मेवारी को बखूबी निभाएं उसमें आनाकानी नहीं होनी चाहिए और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जिम्मेदारी को निभाना है तभी आप अनुशासित हो पाएंगे और राष्ट्र निर्माण के लिए अपनी योगदान दे पाएंगे! वही संस्थान के संस्थापक LK Sir ने कहा कि हमारा मकसद केवल यहां से शिक्षक और बिहार दरोगा के विद्यार्थियों को पढ़ना नहीं है बल्कि यहां BPSC और यूपीएससी की भी तैयारी करवाना है जो आप लोगों के लगन और मेहनत से होगा ! उन्होंने कहा कि हम आश्वासन देते हैं यह संस्थान दरभंगा में ही नहीं बल्कि बिहार में भी अपनी एक पहचान बनाएगा! वही बतौर अतिथि डायमंड फिजिकल अकादमी के संस्थापक मणिकांत यादव ने अपने संबोधन में संस्थान के संस्थापक LK Sir से आग्रह किये कि जो भी बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हो उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिया जाए और उनकी मदद की जाए ताकि कोई भी बच्चा अपना सपना साकार करने में आर्थिक समस्या के कारण असफल न हो तो वही संस्थान के संस्थापक LK सर ने कहा कि यह संस्थान इस प्रकार के बच्चों को मदद कर रही है और लगातार करती है और आगे भी करती रहेगी ! आगे मणिकांत यादव ने कहा कि बिहार पुलिस,होमगार्ड, चौकीदार रिटायर्ड आर्मी एवं शिक्षक _शिक्षिका को 50% की छूट पर ड्राइविंग सिखाई जाएगी! संस्थान के संस्थापक ने अतिथि मणिकांत यादव को आश्वासन दिया है यह कार्य होता रहेगा और कोई भी आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को सपना साकार करने में समस्या नहीं होगी!

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें