कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित हुआ “सखी वार्ता” कार्यक्रम

महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध एवं बाल विवाह की रोकथाम को लेकर किशोर-किशोरियों को किया गया जागरूक

छात्राओं के बीच माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट (MHM) का किया गया वितरण

 

 

दरभंगा, 24 अगस्त 2026 :- महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार एवं जिला प्रशासन, दरभंगा के तत्वावधान में जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा द्वारा आज कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, सिमरी में *“सखी वार्ता” एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट (MHM) वितरण कार्यक्रम* आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक श्री ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मिशन समन्वयक श्री ऋषि कुमार एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ द्वारा किशोर-किशोरियों को *महिला सुरक्षा एवं संरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बाल अधिकार, साइबर अपराध तथा बाल विवाह की रोकथाम* से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

 

इस दौरान छात्र-छात्राओं को *सखी वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930* के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों एवं इससे बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को *करियर काउंसलिंग* प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, साइबर अपराध, बाल विवाह एवं करियर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल भाषा में संतोषजनक उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

 

इस अवसर पर छात्राओं को *माहवारी स्वच्छता प्रबंधन किट (MHM)* का वितरण भी किया गया तथा व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई।

 

जागरूकता कार्यक्रम का संचालन जिला मिशन समन्वयक, सखी वन स्टॉप सेंटर एवं जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा के समन्वय से किया गया।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, लेखपाल, अनुसेवक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

 

विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें