
दरभंगा :_जिला के समाहरणालय स्थित लहरियासराय धरना स्थल पर TRE-4 शिक्षक बहाली हेतु जारी फर्जी नोटिफिकेशन कों अभिलंब रद्द कर TRE -1,2,3 की तहत एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रियंका झा ने किया, वही कार्यक्रम का संचालन छात्र नेता विभूति झा अमन ने किया। धरना कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभ्यर्थियों एवं मीडिया को संबोधित करते हुए वरिष्ठ छात्र नेता दीपक झा ने कहा कि सरकार वर्षों से शिक्षक बहाली हेतु तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव कर रही है जिस बहाली का पुरी प्रक्रिया 2024 में पुरा कर लेना चाहिए था,उसको अभी तक नहीं कर पाई हैं। छात्र आंदोलन के दबाव में फर्जी नोटिफिकेशन जारी किया हैं जों छात्रों के भविष्य के साथ धोखा है रद्दी के टुकड़े हैं जिसमें अपनी तानाशाही और मनमानी ढ़ंग से पिटि, मेन्स और नेगेटिव मार्किंग यह बिहार सरकार का घोखाघरी पढ़ें लिखे हम संघर्षकारी छात्र कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अधिसूचना को अभिलंब वापस लेकर एकल परीक्षा प्रणाली के तहत अधिसूचना जारी करें तथा अभिलंब नियुक्त प्रकिया को पुरा करें। TRE – 4 के अभ्यर्थी एमपी यादव ने कहा कि बिहार के शिक्षा मंत्री और BPSC के तुगलकी फरमान के खिलाफ हमलोगों का संघर्ष जारी रहेगा यह धरना सांकेतिक हैं हम अपनी मांगों को लेकर लम्बी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं हम छात्रों के सामने इन लोगों को झुकना पड़ेगा। वहीं अध्यक्षीय उद्बोधन में समाजसेवी प्रियंका झा ने कहा कि बिहार सरकार डोमिसाइल नीति लागू करें तथा पूर्व में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कुल रिक्तियां 46400 घोषित किया गया था उसके अनुरूप शिक्षक बहाली लें, तथा अंतिम परिणाम से पहले दस्तावेज का सत्यापन अनिवार्य किया जाएं। अन्यथा दरभंगा समेत बिहार के छात्र नौजवानों की लड़ाई यहां से पटना तक लड़ा जाएगा हम अपनी संवैधानिक अधिकार के तहत लोकतांत्रिक रूप से देश के भविष्य युवाओं की अधिकार और शिक्षक बहाली अभ्यर्थियों की मांगों को मनवाने का काम करेंगे उनके लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। संचालन कर रहे छात्र नेता विभूति झा अमन ने कहा हैं BPSC का कोई नियम कानून नहीं हैं हर 6 महिनों में अलग अलग तुगलकी नियम छात्रों पर थोपते हैं एक शिक्षक के लिए बीएड, सीटेट, स्टेट फिर बीपीएस परंतु ये आनन फानन में बिना सिलेबस दिए पूर्व में बताये छात्रों को भरमाने के लिए पीटी मैंस उसमें भी नेगेटिव मार्किंग के साथ ये नोटिफिकेशन छात्र विरोधी है अविलंब नई नोटिफिकेशन जारी कर शिक्षकों को नियुक्त करें। कार्यक्रम में छात्र नेता कुणाल पांडे शरद सिंह, गिरीश झा, विकाश मिश्रा अनिल कुमार झा स्वाति देव अभिषेक कुमार, दशरथ यादव सचिन कुमार पटेल अंकित कुमार झा मोहम्मद अकरम आफताब आलम, विक्की कुमार गोलू सिंह दयानंद कुमार रंजू कुमारी मधुमाला कुमारी पूनम कुमारी किरन कुमारी रजनी कुमारी आशा कुमारी मुकुंद यादव आशुतोष कुमार खा गोविंद कुमार तुलकांत बिहारी देवगौर यादव शिवेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में TRE -4 के अभियार्थी सहित दर्जनों युवा छात्र नेता समाजसेवी धरना कार्यक्रम में उपस्थित थे। धरना कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री को एक मांग पत्र जिलाधिकारी दरभंगा के द्वारा जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त अधिकारियों को अपनी मांग पत्र सौंपा। जिसके बाद सभी लोगों ने अभिलंब मांगों की पूर्ति नहीं होने पर योजनाबद्ध रूप से आगे व्याप्त आंदोलन किया जाएगा जिसकी सारी जिम्मेदारी बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी।

Author: Darpan 24 News











