मिथिला की बेटी को मिला सोनाली कुमारी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव का पद पर नियुक्त 

 

दरभंगा:_दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय 71- नार्थ एवेन्यू में सोनाली कुमारी को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया।

 

राष्ट्रीय महासचिव सोनाली कुमारी बोली 

मेरे लिए गर्व, धन्यवाद और जिम्मेदारी से भरा एक खास दिन है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष,सह केन्द्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया शिक्षाविद्,राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित माननीय श्रीमती चन्द्रप्रभा भाटिया जी ने मुझ पर विश्वास जताते हुए

मुझे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

 

नारी शक्ति को सम्मान और सशक्तिकरण देने के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदया श्रीमती चन्द्रप्रभा भाटिया जी का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद। उनके नेतृत्व में हम देश की माताओं बहनों को और आगे बढ़ाने का मौका प्राप्त कर रहे हैं।

देश की संस्कृति और अर्थव्यवस्था के संवर्धन में माताओं-बहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

निश्चय ही आने वाले दिनों में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पर भरोसा दर्शाकर ये मातृशक्ति पूरे देश को नई दिशा देने का काम करेगी।

 

इस सम्मान के लिए मैं हृदय की गहराइयों से

आदरणीय श्री चिराग पासवान जी,माननीय श्रीमती चन्द्रप्रभा भाटिया जी साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करती हूँ।

 

मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ

इस जिम्मेदारी को निभाऊँगी

और पार्टी को और अधिक मजबूत, संगठित और जनता के करीब ले जाने का प्रयास करूँगी।

 

आप सबका विश्वास और साथ

ही मेरी असली ताकत है।

मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन की विचारधारा और लक्ष्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।

 

इस अवसर पर मुझे सौंपी गई नव-जिम्मेदारी के लिए मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ।

यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा,जनविश्वास, को सशक्त करने का अवसर है और संघर्ष के रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी संयुक्त मेहनत,अनुशासन और टीमवर्क के माध्यम से हम पूरे देश में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठनात्मक मजबूती और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को और अधिक सुदृढ़ करेंगे।

Mr.M.H.Khan
Author: Mr.M.H.Khan

Editor in Chief

Leave a Comment

और पढ़ें