“सशक्त पत्रकार, मजबूत लोकतंत्र: सदन में विधायक अभिषेक रंजन की बड़ी पहल”
बेतिया:_बिहार विधानसभा में आज लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की आवाज़ बुलंद हुई। चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन ने ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से पत्रकार साथियों के हितों से जुड़े गंभीर मुद्दों को सदन में उठाया।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुविधा, पेंशन की जटिल प्रक्रिया, सूचना के अधिकार की मजबूती और सुरक्षा जैसे विषय केवल एक वर्ग की मांग नहीं, बल्कि लोकतंत्र की बुनियाद से जुड़े सवाल हैं। जब पत्रकार सुरक्षित और सशक्त होंगे, तभी जनता की आवाज़ बेखौफ होकर सामने आएगी। सवाल यह है — क्या सरकार इन मांगों पर ठोस कदम उठाएगी?
पत्रकारों के सम्मान और अधिकार की यह लड़ाई अब सदन तक पहुंच चुकी है।
क्योंकि सशक्त पत्रकार ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान हैं।
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









