बेतिया में बड़ा हादसा हुआ है, जहां लौरिया नगर पंचायत क्षेत्र में यूनियन बैंक के सामने गुरुवार दोपहर एक मीट दुकान पर छोटे रसोई गैस सिलेंडर अचानक आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. घटना में दुकानदार सहित आसपास मौजूद ग्राहक और राहगीर मिलाकर कुल 11 लोग झुलस गए हैं. धमाके के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लौरिया पहुंचाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, सीओ नितेश कुमार सेठ, थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और हालात की जानकारी ली. लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि सिलेंडर में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
Author: Mr.M.H.Khan
Editor in Chief









