इनरवा में दबंगई की हद! बेल्ट और रॉड से हमला, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने का आरोप; वीडियो साक्ष्य होने का दावा

 

कैम्पेन मशीन को बरामदगी के बाद थाना से छोड़ने का आरोप

लोगों का है आरोप है कि थाने के नजदीक दलालों के रहमों करम से चलता है थाना

धान कटाई के विवाद में पीड़ित का माथा फटा, FIR में घटना का जिक्र; फिर मारपीट में इस्तेमाल धान काटने वाली मशीन थाना से छोड़े जाने पर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में

इनरवा, पश्चिम चंपारण:_  इनरवा थाना क्षेत्र में धान कटाई को लेकर हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, धान काटने वाली मशीन (कैम्पेन) के मालिक और उसके शागिर्दों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित को सड़क किनारे बेल्ट से कई बार पीटा गया, रॉड से हमला किया गया और दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट की गई। इस हमले में पीड़ित का माथा तक फट गया।

यह घटना 10/11/26 को बताया जा रहा है
इतने दिनों से इस मामले को थाने के इर्द गिर्द रहने वाले के रहमों करम पर दबाने का प्रयाश किए जाने का आरोप*
पीड़ित आवेदन में मारपीट की घटना और धान काटने वाली मशीन से धान कटाई को लेकर हुए विवाद का उल्लेख किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे जिस तरह घेरकर पीटा गया, वह सामान्य विवाद नहीं, बल्कि खुलेआम दबंगई का मामला है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो साक्ष्य होने का भी दावा किया गया है, जिनमें मारपीट की घटना को लेकर अहम तथ्य सामने आने की बात कही जा रही है।
बेल्ट, रॉड और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई का आरोप।

पीड़ित के अनुसार, कैंपेन मालिक और उसके शागिर्दों ने सड़क किनारे उसे बेल्ट से कई बार मारा, रॉड से हमला किया और भागने के दौरान भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट इतनी गंभीर बताई गई है कि पीड़ित का माथा फट गया। घटना के वीडियो प्रमाण मौजूद होने का दावा इस पूरे मामले को और गंभीर बना रहा है।
FIR में मशीन का जिक्र, फिर थाना से क्यों छोड़ी गई?
मामले में सबसे बड़ा सवाल इनरवा पुलिस की कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। पीड़ित की FIR में धान काटने वाली मशीन को लेकर हुए विवाद और मारपीट का जिक्र होने के बावजूद, आरोप है कि मारपीट से संबंधित धान काटने वाली मशीन को लक्ष्मी पूजन के नाम पर थाना से छोड़ दिया गया।

जब पीड़ित के आवेदन में घटना का पूरा उल्लेख है, चोट लगने की बात सामने है और वीडियो साक्ष्य होने का दावा किया जा रहा है, तो फिर संबंधित मशीन को थाना से छोड़ने का निर्णय किस आधार पर लिया गया? क्या मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की गई?
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
सड़क किनारे बेल्ट से पीटने और रॉड से हमला करने के आरोपों की जांच कितनी गंभीरता से हुई?
पीड़ित का माथा फटने के बाद मामले में क्या कार्रवाई की गई?
जब FIR में धान काटने वाली मशीन को लेकर विवाद का जिक्र है, तो मशीन को थाना से छोड़ने का आधार क्या था?
वीडियो साक्ष्य होने के दावे के बावजूद मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की गई या नहीं?
*एक तरफ पीड़ित मारपीट में घायल होकर न्याय की गुहार लगा रहा है, दूसरी तरफ मामले से जुड़ी मशीन को थाना से छोड़े जाने की बात पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही है।*
*अब इस मामले में निष्पक्ष जांच, वीडियो साक्ष्यों की पड़ताल और पुलिस की कार्रवाई को लेकर स्पष्ट जवाब की मांग उठ रही है। इनरवा पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
नोट: मारपीट, वीडियो साक्ष्य और मशीन थाना से छोड़े जाने से संबंधित विवरण शिकायतकर्ता के आरोप एवं दावों पर आधारित हैं।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें