ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र अंकुर गुप्ता ने मिथिला की पावन धरती दरभंगा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया 54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज भागलपुर में रंगे हाथ ₹1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया MDM का जिला परियोजना प्रबंधक *कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र

 

दरभंगा: ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत कार्यरत ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक एवं लेखापाल के दीर्घकालीन सेवाकाल, कार्यानुभव एवं विभागीय योगदान को देखते हुए सेवा स्थायीकरण/नियमितीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण आवास कर्मी संघ, जिला दरभंगा के अध्यक्ष राहुल कुमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार को विस्तृत मांगपत्र सौंपा जाएगा।
मांगपत्र में कहा गया है कि ग्रामीण आवास कर्मी वर्षों से ग्रामीण विकास की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। लाभार्थियों की पहचान, आवास निर्माण का निरीक्षण, जियो-टैगिंग, डिजिटल कार्य, अभिलेख संधारण एवं विभागीय समन्वय सहित अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कर रहे हैं।
राहुल कुमार ने कहा कि वर्षों तक विभाग को अपनी सेवाएं देने के बावजूद कर्मियों के भविष्य में स्थायित्व एवं सुरक्षा का अभाव बना हुआ है। इसलिए सरकार को इनके दीर्घकालीन सेवाकाल, अर्जित अनुभव एवं विभागीय योगदान को ध्यान में रखते हुए सेवा स्थायीकरण/नियमितीकरण की दिशा में सकारात्मक एवं न्यायोचित पहल करनी चाहिए।
मांगपत्र के माध्यम से सेवा नियमितीकरण हेतु स्पष्ट एवं पारदर्शी नीति बनाने, नियमितीकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक सेवा निरंतरता एवं भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मानदेय में उचित वृद्धि तथा प्रत्येक माह समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ग्रामीण आवास कर्मियों की वर्षों की समर्पित सेवाओं एवं उनके परिवारों की भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेंगे। मौके पर उपस्थित संघ के सचिव ब्रज मोहन चौपाल संरक्षक बच्चा बाबू लाल देव सदर प्रखंड अध्यक्ष राजीव चौधरी एवं अन्य साथी उपस्थित थे

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

*कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।