ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र अंकुर गुप्ता ने मिथिला की पावन धरती दरभंगा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया 54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज भागलपुर में रंगे हाथ ₹1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया MDM का जिला परियोजना प्रबंधक *कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

आइसा का चौथा सम्मेलन संपन्न, 21 सदस्यीय कमेटी गठित, रंजन कुमार अध्यक्ष और सोनू कुमार सचिव निर्वाचित

 

लाल नगरउमा पांडेय कॉलेज को मॉडल कॉलेज बनाने, अगले सत्र से पीजी में सभी विषयों की पढ़ाई शुरू करने और नियमित कक्षा संचालन सहित बुनियादी सुविधाओं की उठी मांग

पूसा, समस्तीपुर :_ पूसा प्रखंड स्थित उमा पांडेय महाविद्यालय में आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की कॉलेज इकाई का चौथा सम्मेलन कॉलेज के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। सम्मेलन का पर्यवेक्षण आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने किया। इसकी अध्यक्षता आइसा नेत्री अनु कुमारी ने की, जबकि संचालन कॉलेज इकाई सचिव रंजन कुमार ने किया।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि छात्र संगठन आइसा हमेशा छात्र-छात्राओं के सवालों को लेकर संघर्ष के अग्रिम मोर्चे पर खड़ा रहा है। चाहे कैंपस के भीतर शिक्षा, शैक्षणिक सुविधाओं और छात्र अधिकारों का सवाल हो या कैंपस के बाहर शिक्षा और रोजगार का मुद्दा, आइसा लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-विरोधी नई शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ संगठन शुरुआत से ही जागरूकता अभियान और आंदोलन चलाता रहा है। आज इस नीति के खिलाफ छात्रों और आम लोगों में व्यापक असंतोष है। शिक्षा को आम जनता की पहुंच से दूर करने वाली नीतियों के खिलाफ छात्र आंदोलन को और मजबूत करने की जरूरत है।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, सामाजिक चेतना और एक बेहतर समाज के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति गंभीर, जागरूक और जिम्मेदार बनने की जरूरत है। आज युवाओं के सामने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक असमानता जैसी कई चुनौतियां हैं। इनका सामना करने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों को विकसित करना जरूरी है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के लिए सकारात्मक पहल करने तथा एक बेहतर और समतामूलक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) जिला सचिव सह आइसा प्रखंड प्रभारी रौशन कुमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 गरीब, वंचित और मध्यमवर्गीय परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा की राह में कई चुनौतियां खड़ी कर रही है। आज कॉलेजों में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है, जबकि परीक्षाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं का अभाव और जर्जर शैक्षणिक ढांचा छात्रों के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। शिक्षा के नाम पर छात्रों से लगातार शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उमा पांडेय महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अगले शैक्षणिक सत्र से सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने, नियमित वर्ग संचालन सुनिश्चित करने तथा पेयजल, पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने की जरूरत है। कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय को छात्र-छात्राओं की इन जायज मांगों पर गंभीरता से पहल करनी चाहिए। उन्होंने छात्र-नौजवानों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवालों पर संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान करते हुए कहा कि “हम Gen-Z का नया हिंदुस्तान बनाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अधिकार के लिए आंदोलन तेज करेंगे।”

सम्मेलन के पर्यवेक्षक एवं आइसा जिला उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने कहा कि उमा पांडेय महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज बनाने, अगले शैक्षणिक सत्र से पीजी में सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कराने, नई शिक्षा नीति-2020 को वापस लेने तथा शिक्षा और रोजगार के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए छात्र आंदोलन को और तेज करना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से इन सवालों पर एकजुट होकर संघर्ष में आगे आने की अपील की। साथ ही नवनिर्वाचित कॉलेज कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कमेटी छात्रहित के सवालों को मजबूती से उठाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

सम्मेलन में 21 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी का गठन किया गया। इसमें रंजन कुमार को अध्यक्ष और सोनू कुमार को सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनु कुमारी, कनिष्क कुमारी और अनामिका कुमारी चुनी गईं। सह-सचिव पद पर प्रिया कुमारी, मनीषा कुमारी और मुस्कान कुमारी निर्वाचित हुईं। कमेटी सदस्य के रूप में सुमन कुमारी, प्रिया सुमन, राजा कुमार, अभिनंदन कुमार, खुशी कुमारी, जुली कुमारी, बिट्टू कुमार, मोहम्मद शमीम, जब्रा प्रवीन, तनु कुमारी, नंदनी कुमारी, कविता कुमारी और कंचन कुमारी चुनी गईं।

सम्मेलन में बीआरबी कॉलेज उपाध्यक्ष सौरव कुमार, संतोष कुमार, मनीष कुमार सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सम्मेलन के अंत में 28 से 30 नवंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले आइसा के राष्ट्रीय सम्मेलन तथा 23 नवंबर को समस्तीपुर में होने वाले आइसा जिला सम्मेलन का पोस्टर उमा पांडेय महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर जारी किया गया।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

*कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।