ग्रामीण आवास कर्मियों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र अंकुर गुप्ता ने मिथिला की पावन धरती दरभंगा में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया 54 वें मिथिला विभूति पर्व समारोह का शुभारंभ आज भागलपुर में रंगे हाथ ₹1.10 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया MDM का जिला परियोजना प्रबंधक *कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित

 

दरभंगा। आज दरभंगा जिला कांग्रेस कार्यालय में दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी अर्बन के जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों, प्रखंड अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की एक अहम संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाना, संगठनात्मक विस्तार की रूपरेखा तैयार करना तथा जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाना था। साथ ही आम जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. जमाल हसन ने उपस्थित कांग्रेसजनों से संवाद स्थापित करते हुए उनके सुझावों और विचारों को सुना। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. जमाल हसन ने कहा कि आज राहुल गांधी जी जिस तरह लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं, उसमें इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल भी उनके साथ खड़े हैं। ऐसे में हम सभी कांग्रेसजनों की भी जिम्मेदारी है कि इस संघर्ष को जिला से लेकर प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूती से आगे बढ़ाएं।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हमें जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना होगा और उनके समाधान के लिए आवाज उठानी होगी। महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसानों, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना होगा।

डॉ. जमाल हसन ने सभी वरिष्ठ नेताओं, प्रखंड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आपसी समन्वय, एकजुटता और सक्रियता के साथ संगठन निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं, ताकि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे और आम लोगों की आवाज को प्रभावी मंच मिल सके।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनहित के मुद्दों पर आगे की रणनीति को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीताराम चौधरी, रामपुकार चौधरी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, रतिकांत झा, खुदादाद अब्दुल अली, रीता मिश्रा, सैयद तनवीर अनवर, प्रिंस परवेज, मुन्ना खान, सुशील सिंह, मनोज भारती, उदित नारायण चौधरी, शिव नारायण पासवान, बसंत झा, रजनीश चौबे, मोहम्मद चांद, नगर अध्यक्ष राजा अंसारी, धनंजय सिंह, सदाब अतिकी, मोहम्मद इरशाद, अंसार हसन, नसीम हैदर, नारायणजी झा, गोपाल झा, सरफराज आलम, फैजान खान, हसमत अली अंसारी, भागीरथी देवी, मिथिलेश यादव, अमीरुल हुसैन, कामदेव चौधरी, सरफराज जैदी, राघवेन्द्र कुँवर,ज़ाहिद अंसारी, खालिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें

*कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्चुअल शिलान्यास।* *आवास योजना के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से सौंपी गई चाभी, कुल 617 लोगों को आवास योजना(शहरी ) से किया गया लाभान्वित।* *वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का हुआ उद्घाटन।* बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिले के औद्योगिक विकास को नई गति देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल हुई। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली जिले से वर्चुअल माध्यम से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) के 125 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) का शिलान्यास किया। इस परियोजना से जिले में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलगा तथा निवेश एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण जिले के 10 लाभुकों को सांकेतिक रूप से आवास की चाभी प्रदान की गई। कुल 617 लोगों को आवास योजना (शहरी ) से किया गया लाभान्वित। इससे लाभुकों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत वाल्मीकिनगर में महिला स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के भवनों का भी उद्घाटन किया गया। इन परियोजनाओं से संबंधित आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक नारायण प्रसाद,पूर्व विधायक उमाकांत सिंह, महापौर, नगर निगम बेतिया गरिमा देवी सिकारिया, उप महापौर गायत्री देवी, मुख्य पार्षद, नगर परिषद नरकटियागंज रीना देवी सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक, बेतिया कुमार गौतम, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा तथा वरीय उप समाहर्ता रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।