भाई-भतीजे ने मिलकर की भाई की हत्या, 7 महीने बाद कुर्की जब्ती की कार्रवाई

 

​दरभंगा :_ “भाई ने ही छीनी भाई की सांसें… और भतीजे ने दिया खूनी साजिश का साथ! सात महीने बीत जाने के बाद भी जब आरोपी कानून के शिकंजे में नहीं आए, तब जाकर पुलिस ने की यह बड़ी और सख्त कार्रवाई।

oplus_0

​”दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो जमालपुरा इलाके से जुड़ा यह सनसनीखेज मामला है। पुलिस रिकॉर्ड और शिकायत के मुताबिक, 6 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 6 बजे, जब मोहम्मद अख्तर खेत से खीरा तोड़कर अपने घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे उनके अपने भाई और भतीजों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया।

​पीड़ित के बेटे मो0 अशरफ द्वारा लहेरियासराय थाने में दर्ज कराए गए बयान के अनुसार, मो. इस्लाम, मो. रियाज और मो. आदिल सहित अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते इस खूनी वारदात को अंजाम दिया। फुरसा, कुदाल और लोहे की रॉड से लैस होकर आए इन आरोपियों ने बेरहमी से मारपीट की, जिससे कुछ दिनों बाद इलाज के दौरान मो. अख्तर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हमले में बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई और गहने छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे।”

oplus_0

​”हत्या की इस घटना के पूरे 7 महीने बीत चुके हैं। लंबे वक्त से फरार चल रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए आखिरकार पुलिस प्रशासन का डंडा चल ही गया। लहेरियासराय थाना पुलिस ने अदालत के आदेश पर फरार आरोपियों के घर पहुंचकर कुर्की-जब्ती की बड़ी कार्रवाई की।

oplus_0

​पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपियों के घर से सामान को जब्त किया गया। प्रशासन के इस सख्त एक्शन से इलाके में हड़कंप मच गया है और अपराधियों में साफ तौर पर कानून का खौफ देखा जा सकता है।”
​”कानून से भाग रहे इन आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा अब और कसता जा रहा है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें