वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हुई पूजा, 20 नवंबर को डोंगा और बैल पूजन के साथ शुरू होगा पेराई सत्र 2026-27


मझौलिया :_शुगर इंडस्ट्रीज में छठ महापर्व के समापन के साथ ही सोमवार को नए पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर इंडेंट (मांगपत्र) पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान आचार्य चुनचुन पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न हुई। पूजा के साथ ही चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र को लेकर धार्मिक और पारंपरिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई।पूजन कार्यक्रम में शुगर इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड उदयवीर सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एचआर हेड हरीश सिंह, एपी सिंह, यूएन राय, विजय आनंद, सीसीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह, एडवाइजर शैलेंद्र मिश्रा, आईटी हेड प्रभात पाठक, प्रभात तिवारी, शैलेंद्र सिंह, सुनील राव और आलोक सिंह सहित मिल के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पूजा में भाग लेकर नए पेराई सत्र के सफल संचालन की कामना की।इस अवसर पर यूनिट हेड उदयवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को परंपरानुसार इंडेंट (मांगपत्र) पूजन संपन्न कराया गया है। इसके बाद आगामी 20 नवंबर को डोंगा पूजन एवं बैल पूजन किया जाएगा। इन पारंपरिक अनुष्ठानों के साथ ही वर्ष 2026-27 के पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि मिल प्रबंधन नए सत्र को लेकर आवश्यक तैयारियों में जुटा है।
Author: Darpan 24 News










