
बेतिया:_समाज कल्याण विभाग, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पश्चिम चम्पारण के अंतर्गत संचालित वृद्धाश्रम, पश्चिम चम्पारण में छठ महापर्व के पावन अवसर पर वरिष्ठ जनों ने सामूहिक रूप से खरना का प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जनों एवं वृद्धाश्रम के कर्मचारियों ने रसोईया के साथ मिलकर श्रद्धा और उत्साह से प्रसाद तैयार किया। तत्पश्चात पारंपरिक रूप से केले के पत्ते पर सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

वृद्धाश्रम के अधीक्षक आदित्य कुमार मधुकर ने कहा कि वरिष्ठ जनों के साथ सामूहिक रूप से खरना का प्रसाद ग्रहण करना अत्यंत अनूठा, आनंदमय एवं भावनात्मक अनुभव रहा। ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, अपनत्व, सहयोग और पारिवारिक वातावरण को और मजबूत बनाते हैं।
छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे।
Author: Darpan 24 News










