मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, 219.045 लीटर विदेशी शराब लदी कार जब्त

मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूंमी के निकट पीछा कर पकड़ी गई कार, समस्तीपुर जिले का एक व्यक्ति गिरफ्तार

दरभंगा  :- आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध मद्यनिषेध विभाग द्वारा लगातार सघन छापेमारी एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए विभागीय टीम पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मद्यनिषेध पुलिस टीम द्वारा मब्बी थाना क्षेत्र के गेहूंमी के निकट एक संदिग्ध वाहन पर नजर रखी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर उसे रोकने में सफलता प्राप्त की। तलाशी के दौरान कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR-01AV-4827) से *219.045 लीटर विदेशी शराब* बरामद की गई।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्यनिषेध की टीम ने शराब सहित उक्त कार को जब्त कर लिया तथा मौके से समस्तीपुर जिले के चकमेहसी निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं सेवन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना प्रशासन एवं मद्यनिषेध विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

 

*डी.पी.आर.ओ*

Mr.M.H. Khan
Author: Mr.M.H. Khan


Leave a Comment

और पढ़ें