अभियंताओं को सतत चौकसी बरतने का निर्देश।

बेतिया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया एवं सहायक अभियंता, जल निःसरण के साथ बैरिया प्रखंड स्थित पी.डी. रिंग बांध के 1.5 किलोमीटर तथा नौतन प्रखंड स्थित चंपारण तटबंध के 57.75 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान तटबंधों की स्थिति, जलस्तर एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मौके पर उपस्थित अभियंताओं एवं संबंधित अधिकारियों को तटबंधों की निरंतर निगरानी एवं चौकसी बरतने तथा जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तटबंधों के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
वर्तमान में संबंधित क्षेत्रों में जलस्तर सुरक्षित स्तर पर पाया गया। प्रशासन एवं जल निःसरण विभाग द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Author: Darpan 24 News











