बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

कालीबाग थाने में नए युग की शुरुआत, तेजतर्रार दारोगा प्रदीप कुमार ने संभाली कमान, अपराधियों में मचेगा हड़कंप

 

बेतिया :_ अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिसिया तंत्र को और अधिक आक्रामक, मजबूत और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 2019 बैच के बेहद ऊर्जावान और जांबाज पुलिस अधिकारी प्रदीप कुमार को कालीबाग थाने की पूर्ण कमान सौंपी गई है। एसपी गौतम कुमार के आदेश के उपरांत उन्होंने पूरे लाव-लश्कर और गरिमा के साथ पदभार ग्रहण कर लिया। उनके आते ही क्षेत्र के अपराधियों, भू-माफियाओं और असामाजिक तत्वों की नींद उड़ चुकी है।

प्रदीप कुमार इससे पूर्व टाउन थाने में जेएसआई के तौर पर तैनात थे। टाउन थाने में अपनी तैनाती के दौरान उन्होंने कानून का राज स्थापित करने, पेचीदा मामलों को पलक झपकते सुलझाने और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में जो कीर्तिमान स्थापित किया, वह पूरे पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। उनका नाम सुनते ही कानून तोड़ने वालों के पसीने छूटने लगते हैं और आम नागरिक खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करते हैं।

पदभार ग्रहण करते ही नए थानाध्यक्ष ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में संदेश दे दिया है कि उनके अधिकार क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की जुर्रत कोई भी करने की भूल न करे। कालीबाग की धरती पर गुंडागर्दी, अवैध धंधे और नशा तस्करों का समूल नाश करने के लिए हर संभव कानूनी प्रहार किया जाएगा। जनता के लिए थाने के दरवाजे 24 घंटे खुले रहने का वादा करते हुए उन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच अटूट विश्वास कायम करने का संकल्प दोहराया है। उनके इस नए दायित्व को संभालने से यह साफ हो चुका है कि कालीबाग में अब न्याय और कानून की सख्त हुकूमत चलेगी।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें