
बेतिया : नवलपुर थाना परिसर में कमान का हस्तांतरण बेहद सशक्त प्रशासनिक माहौल के बीच संपन्न हुआ, जहां तेजतर्रार पुलिस अधिकारी मिथिलेश कुमार ने नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार से विधिवत चार्ज लिया।

निवर्तमान थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार इलाके में अपराधियों के लिए हमेशा काल साबित हुए हैं। एंटी-क्रिमिनल ऑपरेशन और सख्त तेवरों के लिए मशहूर देवेंद्र कुमार की कार्यशैली का ही असर था कि शातिर बदमाश उनके इलाके से दूर भागने को मजबूर रहते थे। निष्पक्ष कार्यप्रणाली, त्वरित न्याय और ठोस पुलिसिंग के दम पर उन्होंने आम अवाम के दिलों में गहरा विश्वास कायम किया। जहां भी उनकी तैनाती रही, जनता का स्नेह और अपराधियों में कानून का खौफ साफ देखने को मिला।
नवागत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का रिकॉर्ड भी बेहद दमदार और असरदार रहा है। अपराध नियंत्रण और कानून का राज स्थापित करने में वे माहिर माने जाते हैं। इससे पूर्व बैरिया में जेएसआई, बेतिया ट्रैफिक प्रभारी और बानूछापर ओपी प्रभारी के रूप में उन्होंने अपनी सख्त कार्यशैली और चुस्त प्रशासनिक पकड़ का लोहा मनवाया है। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने से लेकर जटिल मामलों के खुलासे तक उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है।
पदभार ग्रहण करते ही नवागत थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कड़े तेवर दिखाते हुए साफ कर दिया कि इलाके में अमन-चैन कायम रखना, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और गलत मंसूबे पालने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका प्राथमिक लक्ष्य रहेगा।
Author: Darpan 24 News











