बिहार:_ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन (All India Small & Medium Newspapers Federation) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरिंदर सिंह द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए रविंद्र कुमार शर्मा (सम्पादक एवं प्रकाशक – लोकचिन्तन मासिक) को राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार और झारखंड राज्य का संयोजक नियुक्त किया गया है।
श्री शर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर फेडरेशन के शीर्ष नेतृत्व और देशभर के मीडिया जगत के साथियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


अपने मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर वे संगठन की मजबूती, छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों के अधिकारों की रक्षा और उनके हितों के संवर्धन के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही, उनका मुख्य उद्देश्य बिहार और झारखंड राज्यों में फेडरेशन की सदस्यता का विस्तार करना और क्षेत्रीय स्तर पर मीडिया निकायों को अधिक सशक्त व मान्यता प्राप्त दिलाना होगा।
Author: Mr.M.H. Khan










