बिहार MLC शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र दरभंगा के संभावित निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार झा ने ठोका ताल लोकवार्ता के बैनर तले ‘बिहार बचाएगा लोकतंत्र’ का तीसरा कार्यक्रम आयोजित बिना नोटिस आयुष चिकित्सकों के क्लिनिको मे छापामारी कतई बर्दाश्त नहीं करेगा नीम संगठन-डा सुमित कुमार,जिला अध्यक्ष। आशा फैसलिटेटर संघ एटक की बैठक में उठा हक और सम्मान का मुद्दा, 30 दिन के भुगतान समेत कई मांगों पर जोर खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : जिला पदाधिकारी। 2674 विद्यालयों में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, बच्चों ने बनाए पक्षियों के लिए घोंसले।

मीडिया कर्मी से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, सहरसा सदर अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक समेत दो डॉक्टरों का तबादला

जिला पदाधिकारी की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग का एक्शन, डॉ. सुशील कुमार आजाद और डॉ. रोशन लाल को तत्काल मुख्यालय में योगदान का आदेश

 

सहरसा:_ सदर अस्पताल, सहरसा में मीडिया कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं मारपीट के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार आजाद एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन लाल का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।

अधिसूचना में जिला पदाधिकारी, सहरसा की 15 सितंबर 2026 की रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट में मीडिया कर्मी के साथ कथित अभद्र व्यवहार एवं मारपीट किए जाने तथा घटना स्थल पर पूर्व से लगे CCTV कैमरे के फुटेज को मिटाने का आरोप दर्ज किए जाने का उल्लेख है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर दोनों चिकित्सकों को तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य विभाग, बिहार मुख्यालय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रशासन और पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब इस मामले में आगे की जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

Darpan 24 News
Author: Darpan 24 News


Leave a Comment

और पढ़ें