
बेतिया, पश्चिमी चंपारण बिहार:_सूचना मिल रही थी कि जिले के मझौलिया प्रखंड कार्यालय के सामने प्रभावती शिशु हेल्थ केयर में बिना अनुज्ञप्ती के दुकान में दवा बेची जा रही है जिसको लेकर औषधि निरीक्षको की टीम गठित की गई।उक्त बातों की जानकारी अशोक आर्या, सहायक जिला औषधि नियंत्रक ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना अनुज्ञप्क्ति के दवा दुकान में दवा बेचे जा रहे हैं जिसके लिए औषधि निरीक्षकों की टीम गठित कर दुकान में छापामारी की गई जिसमें ग्रामीण औषधि निरीक्षक कन्हैया किशोर सिंह एवं सतीश कुमार सिंह औषधि निरीक्षक नरकटियागंज, मौजूद रहे । इस छापामारी में कई प्रकार की दवाएं जप्त की गई और अग्रेतार कार्रवाई की जा रही है इस मौके पर मझौलिया पुलिस बल भी मौजूद रही।


Author: Darpan 24 News











