
बेतिया, पश्चिमी चंपारण, बिहार:_गुप्त सूचना के आधार पर बिना अनुज्ञप्ति के दवा दुकान में दवाईयां हुई जप्त। उक्त जानकारी अशोक आर्य, सहायक जिला औषधि नियंत्रक, ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिल रही थी कि बैरिया प्रखंड में आदित्य मेडिकल हॉल संतोष कुमार चौधरी की है वहाँ बिना अनुज्ञप्ति के दवा की खरीद बिक्री हो रही है। जिस पर औषधि निरीक्षकों की टीम गठित कर छापामारी की गई जिसमें विभिन्न प्रकार की औषधियां जप्त की गई। अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है,आगे उन्होंने बताया कि इस टीम में औषधि निरीक्षक कन्हैया किशोर सिंह एवं सतीश कुमार सिंह बैरिया पुलिस बल मौजूद रहे।

Author: Darpan 24 News











